युवक ने नदी में डाला चुम्बक हाथ लगी ऐसी चीज, की देख खुली रह गयी आँखे


कुछ सपने हक़ीक़त भी बन जाते है इसमें कोई शक नहीं है| हमें गहनों और पैसों से भरी एक तिजोरी मिल जाए, तब आपका क्या रिएक्शन होगा| अब आप कहेंगे की ऐसा केवल सपनों में होता है लेकिन आज हम बता दे की एक व्यक्ति को वो सपनों की तिजोरी मिल गई है| इंग्लैंड के रहने वाले जॉर्ज टिंडले (15) और उसके पिता केविन (52) लिंकनशायर के ग्रैंथम में रहते हैं।

चुम्बक में चिपकी तिजोरी

दोनों को मछलियां पकड़ने का बहुत शौक है इसके अलावा दोनों एक अजीब शौक भी रखते हैं। ये लोग नदी में चुंबक डाला करते हैं और रहस्यमयी चीजों की तलाश करना है| हाल ही में दोनों पिता-पुत्र विटहैम नदी में मछलियां पकड़ने के लिए गए हुए थे। ये लोग अपने साथ चुंबक भी ले गए थे ताकि कुछ अनोखी चीजों को नदी से चिपकाकर बाहर निकाल सकें। दोनों ने चुंबक को जब नदी में डाला तो अचानक ही उनके चुंबक से कोई भारी चीज चिपक गई जब बाहर निकाला तो वो तिजोरी थी।

पैसों से भरी मिली तिजोरी

तिजोरी को बाहर निकलने के बाद दोनों ने उसे खोलने का निर्णय लिया| पहले तो तिजोरी खुली नहीं लेकिन काफी मेहनत के बाद जब तिजोरी खुली तो उसके अंदर से करीब डेढ़ लाख ऑस्ट्रेलियन मुद्रा पड़ी हुई मिली। इतने रुपये देखकर वो हैरान हो गए। जब तिजोरी की और पड़ताल की तो उनको बैंक का कार्ड और एक सर्टिफिकेट भी नजर आया जिसको उन्होंने देखा।

तिजोरी को पहुंचाया असली मालिक तक

पिता और पुत्र दोनों ने जब कागजातों को पढ़ा तो उसमें रॉब एवरेट व्यापारी का नाम लिखा था। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि वो इस तिजोरी को उसके असली मालिक तक पहुंचा देंगे| दोनों ही इसे लेकर सीथा रॉब के पास चले गए। जब रॉब ने अपनी तिजोरी और उसमें रखा धन देखा तो वो भी हैरान हो गए। रॉब ने बताया कि उनकी ये तिजोरी ऑफिस में रखी हुई थी। साल 2000 में उनके कार्यालय से ही इसकी चोरी हो गई थी। इसके बाद से तिजोरी कहां थी, किसी को पता नहीं लगा था। आखिरकार 22 सालों बाद उनको तिजोरी मिल गई। रॉब ने दोनों की ईमानदारी की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी एक वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी है जिसमें वो जब चाहें जॉब कर सकते हैं।