गर्मी के मौसम में कही भी नींद आना आम बात है| अब आप इन जनाब को ही देख लीजिए जो ट्रेन में बैठे-बैठे सो गया, लेकिन बाद में जो हुआ उसे देख कर आप भी अपनी हसीं नहीं रोक पाएंगे| गर्मी के मौसम में रात को नींद आना बड़ी बात है| पूरी रात करवट बदलने में ही निकल जाती है|
ट्रेन में सोया व्यक्ति
ऐसे में जब कोई अगले दिन कॉलेज या ऑफिस जाता है तो कई बार दिन में नींद आ ही जाती है| अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमका वायरल हो रहा है| जिसमें देखा जा सकता है कैसे यह लाल टी-शर्ट वाला व्यक्ति अपनी सीट पर बैठ कर आराम से झपकी ले रहा है लेकिन झपकी के बीच ही वह अचानक नीचे गिर जाता है| जिसके बाद उसकी आंख खुल जाती है|
लोगों की नहीं रुक रही हसी
मेट्रो या ट्रैन में झपकी का आना आम बात है| वैसा ही इस शक्श के साथ भी हुआ| इन भाईसहाब की भी बैठे-बैठे आंख लग गई आस-पास कोई सहारा न होने के कारण कोई इन्हे बचा भी नहीं पाया| फिर क्या था, यह जनाब एक दम से नीचे गिर गए| नीचे गिरते ही इनकी सारी नींद नौ दो ग्यारा जो गई| वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, एक पल के लिए यह खुद हैरान हो जाते है की इनके साथ हुआ क्या है| आस-पास बैठे लोगो की भी नज़र से वह बच नहीं पाते और सब की निगाहें उन्हीं पर आकर टिक जाती है|
लोग ले रहे मज़ा
वीडियो के सामने आते ही लोग इसे जमकर शेयर कर रहे है और साथ ही अपनी प्रतिक्रियां भी देना बंद नहीं कर रहे| इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है| आपको बता दे, वीडियो पर कई तरह के फनी कमैंट्स के साथ इनके हार्डवर्क को लेकर भी कमेंट आ रहे है| एक यूजर लिखता है ” पुरे दिन काम करने के बाद यही हाल होता है|” वही एक अन्य यूज़र लिखता है ” मेहनत, इसलिए ही ये व्यक्ति इस भीड़ में भी सो पा रहा है|” आपको बता दे ये वीडियो इंस्टाग्राम पर “ODDLY_SATISFYIINNGG” पर शेयर किया गया है|