पति को चकमा देकर तीन बच्चो की माँ भागी देवर के साथ, पति मिन्नतें करता रह गया और फिर ….


ये दुनिया बेहद बड़ी है यहाँ रोजाना अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते है। मामला मैनपुरी के करहल तहसील का है जहाँ एक महिला ने शपथ पत्र पर पति के साथ न रहने की बात लिख दी। साथ आए प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। पति देखता रह गया और पत्नी दूसरे पति के साथ वहां से चली गई। यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं।आइये जानिए आखिर ये मामला है क्या।

गुरुवार को महिला मुंहबोले देवर के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची। कुछ देर बाद उसका पति भी वहां आ गया। उसकी मौजूदगी में महिला ने शपथ पत्र पर पति से अलग रहने की बात लिख दी। पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही महिला ने मुंहबोले देवर के गले में वरमाला डाल दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।  दरअसल ऐसे कई मामले इस गांव से सामने आये है लेकिन ये सबसे चौंकादेने वाला मामला सामने आया है।

पति ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। वह मुंहबोले देवर के साथ कार में बैठ कर वहां से चली गई। महिला के पति का कहना है कि जब पत्नी साथ नहीं ही रहना चाहती तो वह क्या कर सकता है। उसने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चली गई और तीनों बच्चों को छोड़ गई।   नजाने उनके मन में क्या आया जिसकी किसी को भनक नहीं लगी और उसने ये कदम उठा लिया।

उधर, महिला की तरफ से ब्यान आया है की उसका पति न तो घर पर ध्यान देता था और वह पति शराबी है और कुछ कमाता नहीं था। परेशान होकर उसने मुंहबोले देवर के साथ रहने का फैसला किया। वहीं महिला द्वारा पहले पति की मौजूदगी और बिना तलाक के दूसरी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। वह चाहती है इसे ऐसे ही जाने दे और ये इसका निजी मामला है इसपर ज्यादा जोर न दिया जाए।