टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी सिंगिंग शो “इंडियन आइडल” कई समय से दर्शको का मनोरंजन कर रहा है साथ में यह देश कई नए टैलेंट को सामने भी लाता है। इसका सीजन 12 खूब हिट हुआ जिसमे कई नए चेहरे सामने आये। इस सीजन में एक जोड़ी भी बनी जिसे नया मुकाम मिला है। दरअसल इस शो के सेट पर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का लव एंगल भी शुरू हुआ। देश की जनता ने बहुत ही करीब से इनकी दोस्ती को प्यार में बलदते हुए देखा था। शो खत्म हो जाने के बाद भी ये जोड़ी लगातार सुर्खियों में छाई ही थी कि अब इनके फैंस के लिए एक झटके वाली खबर सामने आ रही है।आइये जानते है।
इस शो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने अपनी लव स्टोरी से माहौल बांध दिया था लोगो ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। कुछ दिन पहले खबर आ रही थी की अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप एक दूसरे से शादी का मन बना चुके है लेकिन अब हाल ही में एक खबर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है खबर ये है की अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप की राहें अब अलग हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अरुणिता कांजीलाल के पिता की दखलअंदाजी के चलते ही दोनों के रिश्ते में दरार आई है।
दरअसल ये खबर चर्चाओं में बनी हुई है कि अरुणिता कांजीलाल ने पवनदीप राजन संग काम करने से मना कर दिया है। इंडियन आइडल 12 खत्म होने के बाद राज सुरानी ने दोनों से तीन म्यूजिक वीडियो का साइन कॉन्ट्रैक्ट करवाया था। अरुणिता के पिता ने उसी दौरान साफ कर दिया था कि वो म्यूजिक वीडियो में कोई भी इंटीमेट सीन नहीं चाहते हैं। पहला म्यूजिक वीडियो बनकर तैयार हुआ और लोगों को ये पसंद भी आया है। जैसे ही दूसरे म्यूजिक वीडियो को बनाने की बारी आई, अरुणिता ने खुद ही इसमें काम करने से इंकार कर दिया है। माना जा रहा है कि अपने पिता के कहने पर ही अरुणिता ने ये फैसला लिया है। और वह अब अपने रिश्ते को खत्म कर देंगी।
दरअसल जैसे ही इंडियन आइडल का सीजन खत्म हुआ तो दोनों की जोड़ी खूब चर्चाओं में छायी हुई थी दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे मीडिया की रिपोर्ट्स माने तो अब दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है न तो दोनों एक दूसरे के साथ बात कर रहे है न ही मिल पा रहे है और इसके पीछे की वजह अरुणिता कांजीलाल के पिता की दखलअंदाजी के चलते ही दोनों के रिश्ते में दरार आई है।