अजब: इस गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे है पूरे 13 बच्चे, देखकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान


कुदरत का करिश्मा किसे कहेंगे? विज्ञान, तकनीक और चिकित्सा जगत में भी होने वाली घटनाओं में कुदरत के करिश्मे को देखा जा सकता है| हालांकि विज्ञान उस घटना के पीछे का तर्क देते हुए यह बता देता है कि ऐसा क्यों हो रहा है| हम सभी जानते हैं कि गर्भावस्था एक महिला के जीवन के लिए विशेष अवस्था होती है लेकिन जब इस महिला के गर्भाशय में 13 बच्चे होने की बात सामने आए तो आपको भी सुनकर हैरानी होगी|

महिला के गर्भ में 13 बच्चे

गर्भवती होना यह महिलाओं को अतिरिक्त खुशी देता है और सामान्यतया गर्भाशय में एक बच्चा पलता है| महिला के गर्भ में दो से तीन बच्चे तक पलने की घटनाएं सामान्य मानी जाती हैं लेकिन अगर एक महिला के गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने आए तो इसे वाकई आश्चर्यजनक कहेंगे| साथ ही ये भी बता दें कि जिस महिला के गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात कही जा रही है इससे पहले वो एक बार जुड़वां और दूसरी बार तीन बच्चों को एक साथ जन्म दे चुकी है और अब मैक्सिको की इस महिला के बच्चों की परवरिश के लिए डोनेशन की मांग की जा रही है|

पहले से हैं 6 बच्चे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काउंसलर गेरार्डो ग्युरेरो ने मदद की अपील की है और कहा है कि महिला के गर्भ में 13 बच्चे पल रहे हैं, साथ ही डॉक्टरों ने ये भी बताया है कि सभी 13 बच्चे अभी स्वस्थ हैं| उन्होंने बताया कि एक साथ इतने बच्चों का जन्म होना बहुत ही असामान्य बात होगी| यह मामला मैक्सिको के इक्सटापलूका का है, फायरमैन एंटोनियो सोरियानो पहले से ही 6 बच्चों के बाप है, जिनमें एक जुड़वा (twins) और एक ट्रिपलेट (triplets) हैं|

किस समय दिया बच्चों को जन्म

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अब उनकी पत्नी, मारित्जा हर्नांडेज मेंडेज एक साथ 13 बच्चों को जन्म देने वाली हैं, एक ब्रिटिश रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय काउंसलर गेरार्डो ग्युरेरो ने लोगों से इस परिवार की मदद करने की अपील की है| गेरार्डो ने आगे बताया कि एंटोनियो की पत्नी पहले भी एक साथ एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं, उन्होंने कहा- साल 2017 में उनकी पत्नी ने पहले बच्चे को जन्म दिया था, फिर साल 2020 में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और साल 2021 में एंटोनियो की पत्नी ने ट्रिप्लेट को जन्म दिया और अब वह जल्द ही एक साथ 13 बच्चों को जन्म देने वाली हैं|