हमारे जीवन में रंगों का अहम महत्व है, प्रतिदिन हम दर्जनों रंगों को देखते और महसूस करते हैं, रंगों से सजी निर्जीव वस्तु भी संजीव हो जाती है, अगर आप बिना रंग के जीना चाहेंगे तो आपका जीवन बदरंग हो जाएगा। जब हम सड़क पर चलते हैं तो हमें हजारों गाडि़यां अलग-अलग रंगों में नजर आती हैं, इनमें से ही एक होती है टैक्सी। किसी भी शहर या देश टैक्सी का रंग हमेशा पीला ही होता है। हम जब भी इन टैक्सी को देखते होगे तो कभी न कभी जरूर सोचा होगा कि इनका रंग पीला ही क्यों होता है? दूसरे किसी रंग में क्यों नहीं होता? आज हम आपको बताएंगे कि टैक्सी का रंग पीला क्यों होता है।
क्या है Yellow कलर की टैक्सी होनेकी वजह?
येलो कलर की टैक्सी होने के पीछे एक बड़ी ख़ास वजह है, काफी सोच-समझकर टैक्सी के लिए इस रंग का चयन किया गया। अगर गंदा होने की दृष्टि से कलर तय किया जाता तो शायद इसका कलर लाल या काला रखा जाता। ये कलर्स जल्दी गंदे पीला रंग हल्का होता है और इस पर गंदगी जल्दी पता चल जाती है लेकिन इसके बाद भी टैक्सी का कलर पीला काफी सोच समझकर रखा गया है।
टैक्सी के पीले रंग होने के पीछे है वैज्ञानिक कारण
लैटरल पैरिफेरल विजन का बड़ा रोल है पीले रंग से टैक्सी को कलर करने के लिए। इस विजन के जरिये हम ये माप सकते हैं कि कौन सा रंग आंखों को ज्यादा आकर्षित करता है। लाल रंग की तुलना में पीले रंग का लैटरल पैरिफेरल विजन 1.24 गुना ज्यादा है अन्य रंगों के मुकाबले पीला रंग आंखो को ज्यादा आकर्षित करता है। इसी कारण से ना सिर्फ टैक्सी बल्कि बच्चों के स्कूल बस का रंग भी पीला रखा जाता है। हालांकि, जबसे ओला और ऊबर आया है, तब से अन्य रंग के कैब दिखने लगे हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके महत्वपूर्ण भागों को पीले रंग से ही पेंट किया जाता है।
आकर्षित करता है Yellow कलर
वैज्ञानिकों के सर्वे में पाया गया कि पीला रंग लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है। साथ ही ये रंग काफी दूर से भी नजर आ जाता है। पीला एक ऐसा कलर है जो ओस, बारिश, कोहरे और यहां तक की हल्की रोशनी में भी नजर आ जाता है। अगर आपको इस बात पर यकीन ना हो तो आप खुद एक एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। अगर आप एक निश्चित दुरी पर करीब 10 रंग रखेंगे, तो उसमें सबसे पहले आपकी नजर पीले रंग पर जाएगी। ऐसे में लोग जब टैक्सी का इंतजार करते हैं तो सड़क पर चल रही सभी गाड़ियों में से टैक्सी के ऊपर उनकी नजर सबसे पहले पड़ती है।