विकिपीडिया ने बताया ‘The Kashmir Files’ की स्टोरी को ‘गलत’, भड़के विवेक अग्निहोत्री ने लगाई क्लास


निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को काफी पसंद किया गया है। फिल्म जबरदस्त हिट हुई है और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ है। फिल्म में वर्ष 1990 में कश्मीरी पंडितों के अत्याचार और विस्थापन को दर्शाया गया है। हालांकि, फिल्म पर मुस्लिम विरोधी होने, एक विशेष राजनीतिक विचारधारा रखने और झूठे तथ्य पेश करने का भी आरोप लगाया गया है। फिल्म को लेकर विकिपीडिया के पेज पर कुछ ऐसा ही दिया गया है, जिस पर विवेक अग्निहोत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है.

विकिपीडिया पर क्या लिखा है?


दरअसल विकिपीडिया पर फिल्म के बारे में लिखा है, ‘द कश्मीर फाइल्स 2022 की भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित क्षेत्र से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की काल्पनिक कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म 1990 के दशक की शुरुआत में विस्थापन के एक बड़े पैमाने पर नरसंहार को दर्शाती है जिसे ज्यादातर झूठा माना जाता है और साजिश के सिद्धांतों पर आधारित है।

विवेक अग्निहोत्री नाराज

फिल्म के बारे में विकिपीडिया पर दिए गए इस सारांश पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने नाराजगी व्यक्त की है। इसके स्क्रीनशॉट को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘प्रिय विकिपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रचार, संघी और कट्टर जैसे शब्द जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खो रहे हैं। जल्दी से इसे और संपादित करें।

‘दि दिल्ली फाइल्स’ की घोषणा


आपको बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को काफी पसंद किया गया है। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली के इवेंट्स पर फिल्म ‘दि डेल्ही फाइल्स’ बनाने का ऐलान किया है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित होगी। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के विषय के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि कुछ सिख संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है।