सोशल मीडिया पर कुछ भी यूनिक दिख जाए तो फेमस होजाता है यहाँ कोई भी व्यक्ति अपने टैलेंट की वजह से रातोरात स्टार बन जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कच्चा बादाम’ सॉन्ग का क्रेज है। इस गाने को गाने वाले भुबन बड्याकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। वहीं कुछ समय पहले लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू मंडल भी फेमस हो गई थीं।
जिसके बाद रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ गाना भी गाया। अब रानू ने ‘कच्चा बादाम’ गाने को अपने अंदाज में गाया है। रानू के सिंगिंग वीडियो को लोग पंसद कर रहे हैं। क्या आपने ये वीडियो देखा है ?नहीं तो आइये देखिये। दरअसल कुछ समय से रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भुबन बड्याकर का कच्चा बादाम गाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाने को अपने अंदाज में गाया है।
जिसपर रानू के फैंस ने प्रतिक्रिया दी। कुछ फैंस ने रानू की तारीफ की तो कुछ रानू और भुबन की तुलना करते नजर आए।लोग उनका ये गाना बेहद पसंद कर रहे है। रानू मंडल का ये अंदाज़ बेहद ही अलग लग रहा है जिसे उनके फेन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल रानू मंडल वह जो 2019 में आपने गाने की वजह से खूब वायरल हुई थी। उन्होंने ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
जिसके बाद वह रातोरात स्टार बन गयी थी उन्होंने सिंगर हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए गाना गया था। ये गाना भी खूब हिट हुआ था लेकिन रानू मंडल की ये प्रसिद्धि ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और वह वापस अपनी दुनिया में आ गई हैं लेकिन अक्सर उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।जो उनके फेन्स द्वारा पसंद की जाती है।
अब हाल ही में कच्चा बादाम गाने का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है बता दे ये गाना भुबन बादायकर ने गाया है। भुबन बादायकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के साथ कच्चा बादाम गाना रिकॉर्ड किया था। इस गाने को ऑडियो और वीडियो दोनों में रिकॉर्ड करवाया गया था, लेकिन उन्हें इस गाने के लिए उन्हें उनके पैसे नहीं दिए गए। इसके अलावा लोग आते हैं और उनके साथ वीडियो बनाकर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिलता है। जिसके बाद लोग मांग करने लगे कि भुबन को उनका हक दिया जाए।