दूल्हा-दुल्हन को भारी पड़ी स्टेज पर रोमांचक एंट्री, 12 फीट की ऊंचाई से गिरे, और फिर अचानक….


अक्सर भारत की शादियों में लोग तरह-तरह के परियोजन करते है कभी दुल्हन की शानदार एंट्री कराई जाती है तो कभी दूल्हे की अक्सर ये सब शादियों में देखने को मिल जाता है। लेकिन कभी-कभी यह रोमांचक एंट्री भारी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला छत्तसीगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। जी हाँ यहाँ एक बड़े होटल में भव्य शादी का समारोह चल रहा था जिसके दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।आतिशबाजी के बीच दूल्हा-दुल्हन को एक गोल रिंग में क्रेन के जरिए उनकी एंट्री कराई जा रही थी लेकिन उसी समय क्रेन की रस्सी टूटने से जोड़ा मंच पर नीचे गिर पड़ा।

दरअसल मामला ये है की शाही शादी का समारोह चल रहा था जिसमे दूल्हा-दुल्हन की एंट्री एक क्रेन के जरिए ग्रैंड एंट्री करवाई जा रही थी।  इसी दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन करीब 12 फीट के स्टेज पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि हादसे में  किसी की जान नहीं गई, सिर्फ दूल्हा-दुल्हन को हल्की चोंटे आई हुई हैं। लेकिन जिसने भी ये देखा वह हैरान रह गया और जब दोनों गिरे तो सबकी साँसे अटकी थी कहीं कुछ बड़ा हादसा न हो जाए। बता दें कि इस भव्य शादी में सब ठीक चल रहा था। लोग दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री देखना चाहते थे। जैसे ही वह क्रेन के बने झूले नीचे उतरने लगे तो लोगों की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई थीं। लोग तालियां बजाकर और डांस करके दूल्हा-दुल्हन का वेलकम कर रहे थे। उनके चारों तरफ आतिशबाजी हो रही थी। यह नजारा बेहद रोमांचिक था। लेकिन जैसे ही हार्नेस टूटा और दोनों धड़ाम से नीचे गिरे तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

जैसे ही दोनों दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर गिरे तो सभी रिश्तेदार उन्हें बचाने के लिए स्टेज की तरफ दौड़े। हलांकि बाद में दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित देख लोगों का सुकून मिला। इस दौरान शादी में आए मेहमानों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर जमकर गुस्सा निकाला और खूब खरी-खोटी सुनाईं। वहीं इवेंट कंपनी ने इस हादसे पर अपनी बड़ी गलती मानते हुए माफी मांगी है। हालांकि किसी के हताहत नहीं होने की वजह से कंपनी के खिलाफ कोई पुलिस शिकायत भी नहीं दर्ज करवाई गई है।लेकिन ये हादसा बहुत बड़ा हो सकता था लेकिन जैसे-तैसे मामला इतना बड़ा नहीं हुआ और दोनों सुरक्षित है।