ये है दुनिया में सबसे लम्बी मूछें रखने वाले शख्स, गिनीज़ बुक में भी है इनका नाम दर्ज़


गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया भर के ऐसे अजूबों को देखने का मौका मिलता है, जिनके बारें में हम सोचते भी नहीं है| इस बुक में एक भारतीय रिकॉर्डधारी का नाम शामिल है| राम सिंह चौहान के पास सबसे लम्बी मूछों को रखने का रिकॉर्ड है| आज हम उन्ही के एक किस्से के बारें में बातएंगे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनसे मिलना चाहते थे|

जब मूछों के सरताज को अपनी मूछें खोलनी पड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को अतिथि के रूप में एक कार्यकर्म में बुलाया गया था| जब उन्हें इस बात का पता चला की इसमें मूछों के सरताज राम सिंह भी आएंगे| उस समय वह काफी उत्साहित हो गए| लेकिन सबसे चौकाने वाली बात यह थी कि जब राम सिंह उस कार्यकर्म में पहुंचे तो उन्हें किसी ने भी पह्चानने से इंकार कर दिया| क्योंकि वह अपनी मूछों को कपड़े में बांध कर आए थे| अब कोई अपनी खासियत ही लोगो से छुपा ले तो कोई भी व्यक्ति उसे पहचानही नहीं पाएंगा| ऐसा ही हुआ था राम सिंह के साथ भी, जब उन्होंने अपनी मूछों से कपडा हटाया और उन्हें खोला तब सबको यकीन हुआ की मूछों के सरताज हमारे बीच में है|

2010 में गिनीज बुक में आया नाम


राम सिंह ने अपनी मूछों को साल 1970 से नहीं कटवाया था| 2010 तक उनकी मूछें 14 फिट हो गयी थी| उस समय लोगों को उनके इस शौक के बारें में पता चला| खबरों के मुताबिक उनकी मूछें अब साढ़े 18 फिट है और उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं रोक सका है| आपको बता दे कि राम सिंह राजस्थान के पर्यटन विभाग में काम करते थे| वहां कर्णा राम भील नामक व्यक्ति थे जिनकी मूछें उस समय 7 फिट 10 इन लम्बी थी और वही से विश्व रिकॉर्डधारी ने लम्बी मूंछों को पालना शुरू कर दिया|

जितनी लम्बी मूछें, उतनी परेशानियां

 

राम सिंह की लम्बी मूंछों की सभी तारीफ करते है| लेकिन इन लम्बी मूछों के पीछे का स्ट्रगल भी काफी है| राम सिंह को नहाने में ही 2 घंटे लग जाते है और उन्हें हर समय अपनी मूंछों को कपडे से बांध कर रखना पड़ता है| यदि यह खुल जाए तो आफत बन जाती है| इन्हे कंघी करने और मालिश करने के भी काफी समय लगता है| वह बताते है की उनकी पत्नी और बेटा उनकी मूंछों की मालिश करते है और ध्यान रखते है| वह बताते है की उन्होंने आज तक शैम्पू का इस्तेमाल नहीं किया है| वह केवल मुल्तानी मिट्टी से ही अपनी मूछों को धोते है|