इस दुनिया में रोजाना लाखो का खाना वेस्ट किया जाता है शादी पार्टियों व् घरो में लोग भर-भर के खाना वेस्ट करते है जहाँ आप लोग समझते है की इसे आसानी पाया जाता है वहीँ इसके पीछे की प्रक्रिया बहुत जटिल है। अनाज उगाने से लेकर साफ़ करके आप तक पहुँचाने तक का काम सिर्फ और सिर्फ किसान ही करता है और उसी से ही इसकी कीमत पूछी जाए तो वह सभी को अच्छे से बतलादेगा। दोस्त हमे अनाज की कदर करनी चाहिए। दरअसल अनाज की सफाई के काम में अधिक मजदूरी लगने और हवा के इंतजार से परेशान होकर एक किसान ने अनाज की सफाई करने के लिए जुगाड़ लगाकर एक मशीन तैयार की है। आइये आप भी देखिये।
दरअसल आपको बता दे किसान को इस मशीन को तैयार करने में लगभग 6 से 7 हजार रुपए का खर्चा आया है और 7 दिनों में का समय लगा। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर ग्राम बाबई में रहने वाले 45 साल के किसान और अधिवक्ता शैलेन्द्र वामनराव कुंभारे ने बताया वे वकालत के अलावा खेती भी करते हैं।और उन्हें खेती करने में बहुत मजा आता है इसलिए उन्होंने खुद को इसमें मशरूफ कर लिया है।
उनका कहना है की किसानों को अनाज की सफाई करना बहुत ही मुश्किल पड़ता है। सभी किसान अनाज की ग्रेडिंग नहीं करवा पाते हैं। मजदूरों से ही गेंहूं, सोयाबीन, चना, मक्का से कुसी, मिट्टी, कचरा निकालना पड़ता है। कई बार मजदूर भी नहीं मिलते। कई बार मज़दूर खोजने और उनसे अनाज की सफाई करवाया काफी महंगा पढ़ जाता है।मजदूर हवा की मदत से उड़ानी पर अनाज गिराकर सफाई करते हैं। इसके लिए सही हवा के चलने पर निर्भर रहना पड़ता है। किसानों की इस दिक्कत को देखते हुए शैलेन्द्र ने दिमाग लगाया और जुगाड़ से अनाज साफ करने के लिए मशीन बना दी। उन्होंने ड्रम, एक्जास्ट पंखा, बिजली की मोटर, प्लास्टिक तसला और अन्न चीज़ों से 7 दोनों में मशीन बना दी।
Betul Madhya Pradesh farmer self made Grain cleaning Machine, which is very useful. pic.twitter.com/A5SmMYlcdn
— sanatanpath (@sanatanpath) March 16, 2022
बहरहाल इस अनाज साफ़ करने वाली मशीन को बिजली के ज़रिये चलाया जाता है। अनाज की सफाई में खर्च भी कम आता है। किसी चक्की की तरह इसमें अनाज डाला जाता है। अनाज ड्रम से होता हुआ बाहर निकलता है। पंखे की तेज हवा के कारण मिट्टी, कुसी, कचरा इससे निकल जाता है और अनाज साफ हो जाता है।और ये समय के साथ-साथ पैसा भी बचाती है। उनके मुताबिक अनाज सफाई का काम कराने पर एक घंटे में एक क्विंटल अनाज बड़ी मुश्किल से साफ होता है। परन्तु इस मशीन की मदत से मात्र एक घंटे में 10 क्विंटल तक अनाज साफ हो जाता है। इसे कोई भी किसान खुद भी बना सकता है। यह इस्तेमाल में भी बहुत आसान है।