बिहार में के बेगूसराय जिले में अपहरण कर पकड़ौआ विवाह करवाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में तेघड़ा थाना में प्राथमिकी एफआईआर FIR दर्ज करवाई गयी है। पीड़ित पक्ष के द्वारा अपहरण कर पकड़ौआ विवाह शादी करवाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
तलाशने का दावा करती रही पुलिस, खुद लौटा सत्यम
तेघरा थाना क्षेत्र के पिढोली गांव निवासी सुबोध कुमार झा ने अपने पुत्र ग्रामीण मवेशी चिकित्सक सत्यम कुमार का अप*रण कर शादी करने का लिखित आवेदन पुलिस को दिया है। युवक के पिता का आरोप है कि सत्यम कुमार को कल मवेशी का इलाज करने के बहाने हसनपुर गांव के विजय सिंह बुलाया गया। इसके बाद उसका अपहरण कर जबरन शादी करा दी गई। फिलहाल पीड़ित के आवेदन को पुलिस ने ले लिया है लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच लड़का घर खुद ही लौट आया है।
शादी के बाद लड़की वालों ने भेजा वीडियो
दरअसल मंगलवार को पिढ़ौली गांव के रहने वाले सुबोध कुमार झा के मोबाइल पर एक वीडियो में उसके बेटे सत्यम की शादी कराई जा रही थी। सत्यम के साथ एक लड़की बैठी हुई थी। पंडित मंत्र पढ़ रहा था, वहां आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। औरतें शादी की रस्म करवा रही थी। बेटे सत्यम के पकडौआ विवाह का वीडियो देखने के बाद परिवार वालों के होश उड़ गया। इसके बाद मवेशी डॉक्टर सत्यम के अपहरण और जबरदस्ती शादी कराने का मामला तेघड़ा थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस बता रही है प्रेम प्रसंग में हुई शादी
लड़के के अपहरण और जबरदस्ती शादी कराए जाने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में तेघड़ा थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रेम प्रसंग मान कर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मोड़तर गांव में शादी हुई है वहां लड़की की मौसी का घर है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है।
बिहार में प्रसिद्ध है पकड़ौआ विवाह
बताते चलें कि बेगूसराय में 1970 और 80 के दशक में पकड़ौआ शादी की शुरुआत की गई थी। जो पूरे बिहार में फैल गई थी 90 और 2000 के दशक में हजारों पकड़ौआ शादी बेगूसराय और बिहार में हुई थी। खासकर नौकरी पेशा और अच्छे घर के लड़कों की पकड़ कर जबरिया शादी कर दी जाती थी। अब एक बार फिर सत्यम कुमार की पकड़ौआ शादी पूरे बेगूसराय में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि सत्यम की बरामदगी के बाद ही स्पष्ट होगा कि सत्यम की शादी कैसे हुई है।