जब इन TV एक्टर्स ने निभाया भगवान श्री कृष्ण का रोल रातो-रात हुए मशहूर, लोग इन्हे समझ बैठे थे भगवान


टीवी पर प्रसारित धार्मिक कार्यक्रमों में कई अभिनेताओं ने पर्दे पर श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदार को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया।

यही नहीं इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें लोग सच में भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। तो चलिए आज ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाई।

नीतीश भारद्वाज

90 के दशक में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। जब ‘महाभारत’ का प्रसारण होता था उस दौरान नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई कि वो जहां कहीं भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। नीतीश छोटे पर्दे के अलावा मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी के बाद नीतीश ने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।

स्वप्निल जोशी

रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण का रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘उत्तर रामायण’ में कुश का किरदार निभाया था। स्वपनिल छोटे पर्दे पर कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो मराठी टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

सर्वदमन डी बनर्जी

‘श्री कृष्णा’ में सर्वदमन डी बनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वो सीरियल ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ में नजर आए। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का ही रोल निभाया। हालांकि सर्वदमन ने अब इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और वो ऋषिकेश में योग सिखाने का काम करते हैं।

सौरभ राज जैन

आज के दौर में कृष्ण के रोल में सौरभ राज जैन एक मशहूर चेहरा हैं। सौरभ ने साल 2013 में बने नए ‘महाभारत’ में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी वो कई सीरियल में कृष्ण और विष्णु के रोल में दिख चुके हैं।

This Article First Published On AMARUJALA