भारत कि ये सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनें, जो मात्र 83 घंटे में 57 स्टेशन और 9 राज्य का सफर करती है


वैसे तो हमारे भारत देश का ट्रैन नेटवर्क बहुत बड़ा है इसका कम्पेरिज़न किसी से करना बेकार है। अक्सर हमारे देश में जब कभी भी किसी को दूरी का सफर तय करना होता है तो वह ट्रैन की मदद से ही पाता है। ट्रेन की यात्रा करना काफी आरामदायक और सुविधाजनक होती है और यह बात हम अच्छी तरह से जानते हैं। दूर स्थान की यात्रा करने के लिए ट्रेन सर्वोत्तम साधन है। आजकल रेलवे की ट्रेनें हर देश में देखी जाती हैं। हमारे भारत में कुछ ट्रेन एक शहर से दूसरे शहर में चलती हैं, तो कुछ ट्रेनें ऐसी भी होती हैं जो देश के एक कोने से दूसरे कोने तक का सफर तय करती है, जिसमें कई दिन तक का समय लग जाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि ट्रेन की पटरियां कस्बों से लेकर महानगरों तक बिछी हुई हैं, जिस पर सरपट रेल दौड़ती है। कोरोना काल में ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई थी परंतु अब हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली भारतीय रेल की रफ्तार एक बार फिर से लौट रही है।जी हां, कोरोना महामारी के दौरान ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है।ये सब कोरोना महामारी के दौरान समय मिलने कि वजह से हुआ है।

हमारे भारत देश में कई ऐसी ट्रैन है जो लम्बी दूरी तय करती है। रोजाना इन ट्रैन से लाखो लोग अपना सफर तय करते है। इनमें कन्याकुमारी से कश्मीर तक और पूर्वोत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों में से कई ऐसे भी हैं जो 12-12 राज्यों से होकर अपनी मंजिल तक पहुंच रही है। इस दौरान उन्हें कई कई दिन लग जाते हैं।ऐसे में भारतीय रेलवे की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों के बारे में जानना बहुत दिलचस्प रहता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली पांच ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वैसे तो भारत में कई ऐसी ट्रैन अवेलेबल है जो इतनी लम्बी दूरी तय कर लेती है लेकिन  भारतीय रेल के अनुसार देखा जाए तो यह ट्रेन भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में नंबर एक पर आती है। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच 4247 किलोमीटर का सफर 82.50 घंटे में तय करती है। इस बीच 57 स्टेशन आते हैं, जहां पर सफर के दौरान यह ट्रेन रूकती है।विवेक एक्सप्रेस नाम कि ये ट्रैन सबसे लम्बा सफर तय करने में सफल रहती है।

अब हमारी इस लिस्ट में जो दूसरा नाम है वह हिमसागर एक्सप्रेस का। बता दे यह ट्रेन भारत की दूसरी सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है। यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर कन्याकुमारी पहुंचती है। यह ट्रेन 12 राज्यों से होकर गुजरती है और 75 रेलवे स्टेशन पर रूकती है। इसके अलावा भारत में किसी भी दूसरी ट्रेन के इतने स्टॉपेज नहीं है। बता दें यह ट्रेन 3782 किलोमीटर लंबे सफर को तय करने में 71 घंटे 40 मिनट का समय लेती है।

इस लिस्ट में तीसरा नाम नवयुग एक्सप्रेसवे का है ,यह भारत में तीसरे सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर के कटरा से चलकर मैंगलौर पहुंचती है। यह 3674 किलोमीटर की दूरी 72 घंटे 50 मिनट में तय करती है। सफर के दौरान 12 राज्यों के 67 स्टेशन पर यह ट्रेन रूकती है।