शादी जीवन का सबसे अटूट बंधन होता है और यह दिन हर किसी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। आमतौर पर पूरे भारत में शादी समारोह सारे रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। लेकिन अब शादी के रीति-रिवाज में थोड़ा बदलाव आ गया है। आजकल एक अनोखी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दुल्हन मुँह से धुँए उड़ाती हुई नजर आ रही है।
दरअसल हुआ यूं कि शादी संपन्न होने के बाद दुल्हा और दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। खाते समय दुल्हन खाने में से कोई चीज मुँह में डाल लेती है। और कुछ देर बाद दुल्हन के मुँह से धुआं निकलने लगता है। इस दृश्य को देखकर दुल्हा हँसकर दुल्हन की ओर इशारे करके ऐसा करने से मना करता है। किसी ने इस वाक़ये को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने दुल्हन के लिए कमेंट करके कहा कि इतने लोगो के बीच दुल्हन को ऐसा नहीं करना चाहिए। दुल्हन को ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए।
कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि दुल्हन सबके सामने सिगरेट पी रही है। लेकिन इस वीडियो को गौर से देखा जाए तो दुल्हन के कुछ खाने के बाद उसके मुँह से धुँआ निकलता है। एक यूजर ने कमेंट कर बताया कि स्मॉकि बिस्किट जैसी चीज़ दुल्हन ने खायी होगी जिसके वज़ह से दुल्हन के मुँह में से धुँआ निकल रहा है। शादी में दुल्हन के इस प्रकार की मजाक ने लोगो को हँसने पर मजबूर कर दिया। इस शरारत को लोगो ने खूब पसंद किया।