माँ बनने के बाद पूरी तरह बदला प्रियंका चोपड़ा का लुक, Fit to Fat” होती आई नजर, तस्वीरें हुई वायरल


वैसे तो कहा जाता है एक उम्र के बाद इंसान के चेहरे की रौनक और रंग उड़ने से लगता है और ये हकीकत है। लेकिन ये लाइन हमारी ब्यूटीफुल एक्ट्रेस पर लागू नहीं होती क्यूंकि उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है उनकी फिटनेस के लिए ही वह हमेशा जाने जाते है। जैसा की आप सभी जानते है कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बनी हैं। सरोगसी के जरीए प्रियंका चोपड़ा को मां बनने का सुख मिला है। मां बनने के बाद एक्ट्रेस लगातार अपने बच्चें का ख्याल रख रही हैं और ज्दाया से ज्यादा समय नन्हें मेहमान के साथ गुजार रही हैं।

खैर अभी तक प्रियंका ने अपनी लाड़ली के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बेटी के जन्म के बाद जब प्रियंका को स्पॉट किया गया था उनके फेन्स को बेहद हैरानी हुई। प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती नजर आई। उनकी फोटोज वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैन्स हैरान है। दरअसल, जो फोटोज सामने आई है उनमें प्रियंका का वजन बढ़ा नजर आ रहा है। जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तो फेन्स के होश उड़ गए।

जानकारी के लिए बता दे सामने आई फोटोज में प्रियंका चोपड़ा फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रही है। उन्होंने एक जैकेट भी कैरी कर रखी है, जो कंधे से सरकती दिख रही है। उन्होंने अपने बालों में जूड़ा बना रखा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ हाथ मिला सकती है।

बता दे माँ बनने के बाद प्रियंका ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर में ही बिता रही है वह अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। उन्होंने अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को होल्ड पर रखा है। प्रियंका चोपड़ा काफी लम्बे समय से बॉलीवुड की फिल्मो में नहीं दिखी है इसी बीच उनके फेन्स अब उन्हें किसी बड़ी मूवी में देखने का इंतजार कर रहे है।