अपनी Baby Girl को इस प्यारे नाम से पुकारेंगे निक और प्रियंका


इस साल 21 जनवरी को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए बताया था की उन्होंने surrogacy के ज़रिये एक बच्चे को जन्म दिया हालांकि उस समय उन्होंने ये नहीं बताया था की उन्होंने बेटी  को जन्म दिया है या फिर  बेटे को , पर बाद में  एक रिपोर्ट के माध्यम से ये पता चला था की प्रियंका-निक ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है |

ये है प्रियंका की बेटी का नाम 

जबसे इस कपल ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी है तबसे ही सब फैंस दोनों की बेटी की तस्वीर देखने के लिए बेसबरी से इंतज़ार कर रहे है पर दोनों ने अब तक उसकी कोई फोटो शेयर नहीं की है | पर एक रिपोर्ट के अनुसार अब प्रियंका की बेटी का नाम सामने  आया है | सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है |

कैलफोर्निया में हुआ था बेटी का जन्म

ये नाम प्रियंका की बेटी के बिरथ सर्टिफिकेट में लिखा हुआ है , उस सर्टिफिकेट में लिखा हुआ है की मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलफोर्निया के सैन डिएगो में रात के 8 बजे के बाद हुआ है ,  कपल की बेटी के नाम में प्रियंका और निक की माँ का नाम शामिल है | अब तक निक और प्रियंका ने अपनी बेटी के नाम की official announcement नहीं की है पर बिरथ सर्टिफिकेट से baby गर्ल का नाम reveal हो गया है |

Premature पैदा हुई थी बेबी गर्ल

बता दे की प्रियंका और निक की बेटी ने due डेट से 12 हफ्ते पहले ही जन्म ले लिया था , वो एक premature बेबी है इसलिए उसे डिलीवरी के बाद कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा गया था | सभी फैंस प्रियंका की बेटी को देखने के लिए काफी एक्ससिटेड है हालांकि अब तक प्रियंका की माँ भी अपनी नातिन से नहीं  मिल पाई है , इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था |