ये थी दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति,119 साल की उम्र में कह गई दुनिया को अलविदा


विश्व की सबसे बुज़ुर्ग महिला केन तनाका जिनकी उम्र 119 साल थी अब वो दुनिया को अलविदा कह कर चली गई है | केन जापान की रेहनी वाली थी उनका जन्म साल 1903 में 2 जनवरी को हुआ था | साल 1922 में जब केन 19 साल की थी तब उनकी शादी हुई थी | शादी के बाद वो 4 बच्चों की माँ बनी और इसके बाद उन्होंने एक बच्चा गोद भी लिया था |

चॉकलेट खाना करती थी पसंद 

तनाका के परिवार में कुल नौ भाई बहन थे | तनाका ने अपनी जवानी में नूडल्स शॉप और राइस केक स्टोर भी खोला था | उन्हें चॉकलेट खाना बहुत पसंद था | इसी के साथ वो सोडा पीना भी काफी पसंद करती थी | गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में केन तनाका का नाम साल 2019 में दर्ज हुआ था और वो विश्व की सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति बनी थी | इस साल 19 अप्रैल को तनाका ने आखरी सांस ली |

गिनीज बुक ने भी जताया दुःख 

तनाका की मृत्यु के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी ट्वीट कर कहा की हमे ये बताते हुए बहुत दुःख हो रहा है की केन अब इस दुनिया में नहीं रही है |केन अपने आखरी दिनों में एक नर्सिंग होम में रह रही थी वहां पर भी वो चॉकेलट खाया करती थी ,सोडा पिया करती थी और बॉर्ड गेम्स खेलती थी इसके अलावा उन्हें गणित के कठिन प्रश्न सॉल्व करने में काफी मज़ा आता था|

अब ये है विश्व की सबसे बुज़ुर्ग महिला

तनाका से जब उनकी लंबी उम्र का राज़ पूछा जाता था तो वो बताती थी की स्वादिष्ट भोजन और नई चीज़े सीखते रहना बस यही उनकी लंबी उम्र का राज़ है | तनाका के निधन के बाद अब फ्रांस की लुसिले रेनडोन विश्व की सबसे उम्रदराज शख्स  बन गई है जिनकी उम्र 118 साल है |