होली का पर्व हर धर्म के लोगो के लिए खुशियों का प्रतिक लेकर आता है इस दिन लोग तरह-तरह के रंगो से खेलते है एक दूसरे को रंग लगाते है। ये त्यौहार खुशियों से भरपूर होता है। ये दिन पूजा के लिए भी किसी चमत्कारी दिन से कम नहीं होता इस दिन टोने-टोटके अपनी चरम स्थिति में होते हैं।अर्थात इस दिन आप जो भी टोटके आदि प्रयोग करते हैं, इस दिन आप जो भी उपाय करते हैं, वो अपना रिजल्ट 100 में से 100 प्रतिशत दिखाते हैं। इसीलिए अधिकतर लोग होली या दीपावली की रात को ही टोटके करने के लिए चुनते हैं। तो इसीलिए अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं तो होली से पहले ही कुछ चीजें आपको अपने घर लानी होंगी और आप लाखों नहीं करोड़ों रुपयों में खेलने लगेंगे।
दरअसल जो टोटके हम आपको बताने जा रहे है अगर आपने ये होली के दिन कर लिए तो आपका दिन बन जाएगा। इन टोटको को करने के बाद से ही आपको अपनी स्तिथि में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। अगर आपके घर में नकारात्मक शक्ति हैं और आप उसका बंधन करने का सटीक उपाय करना चाहते हैं तो आपको होली के एक दिन पहले काले धतूरे की जड़ को निमंत्रण देकर अपने घर ले आना है और होली की रात 12 बजे के बाद काले धूतरे की इस जड़ को घर के मुख्य द्वार पर आपको गाड़ देना है। इस प्रकार आप पूरी तरह से घर का बंधन कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप काले धतूरे को काले वस्त्र में बांधकर के घर के मुख्य द्वार पर बांध सकते हैं। तो आपके घर की सारी नकारात्मक शक्तियां बंध जाएंगी और आपके घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होगा।
अगर आप चाहते है आपके घर से इस दिन गरीबी दूर चली जाए और आमदनी के नए रस्ते खुले तो आप होलिका दहन के बाद आपको सात पीली कौड़ी लेकर उनकी माला बना ले और उसके घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का बंधन होता है और लक्ष्मी जी ऐसे घर का त्याग कभी भी नहीं करती हैं। ऐसा घर हमेशा पैसों से भरा रहता है।ये टोटका करने के बाद जीवन से सभी परेशानी दूर भाग जाएगी।
वहीं एक मु्ट्ठी राई को घर से सात बार घूमाकर बोले कि, हमारे घर से दरिद्रता चली जाए, बीमारी चली जाए अथवा नाकारात्मक शक्ति चली जाए। इसके बाद उस राई को होलिका दहन के बाद उस होलिका की अग्नि में डाल देना है। ऐसा करने से आपके घर से सारी परेशानियां चली जाएंगी। और आमदनी के नए रस्ते खुल जाएंगे।