महेंद्र सिंह धोनी को बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी पसंद करते हैं और खेल प्रेमी उनके दीवाने हो जाते हैं. आपको बता दें कि क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन ऐसा है कि हर कोई एक बार उनके साथ खेलना चाहता है.
महेंद्र सिंह धोनी करेंगे नई पारी की शुरुआत
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं और धोनी ग्लैमरस दुनिया में कदम रखने वाले हैं. उन्होंने वर्चस्व स्थापित किया है और एक अलग गाथा लिखी है जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.
धोनी की होगी धमाकेदार एंट्री
धोनी की एंट्री काफी धमाकेदार होने वाली है. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व द ओरिजिन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी काफी हैंडसम लग रहे हैं. ‘अथर्व द ओरिजिन’ के टीचर को लोगों ने खूब प्यार दिया और इस टीचर को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है.
नए लुक को देखकर फैंस हुए दीवाने
आपको बता दें कि इस ग्राफिक्स को नोबेल पौराणिक विज्ञान कथा वेब सीरीज बताया जा रहा है. इस वेब सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी एनिमेटेड अवतार में नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी का मुकाबला बड़े-बड़े राक्षसों से होने वाला है. धोनी के इस नए लुक को देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द धोनी के इस नए लुक का इंतजार है.