नए अवतार में नज़र आई मौनी रॉय, लोगों ने जमकर किया ट्रोल, कहा-‘चुड़ैल लग रही है’


मौनी रॉय टेलीविजन की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है। मौनी रॉय अब टीवी जगत में फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह अक्सर अपने लुक्स की वजह से पब्लिक में चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर मौनी रॉय और ल्यूक की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन इस बार मौनी रॉय अपने लुक की वजह से मुश्किल में पड़ गईं और ट्रोलर्स ने उन पर निशाना साधा।

लुक के कारण ट्रोल हुईं मौनी रॉय

मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से आज अलग मुकाम हासिल किया है। अब मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। मौनी रॉय अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार उन्हें अपने लुक के कारण ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा।

प्लास्टिक सर्जरी कहकर उड़ाया मजाक

दरअसल, मौनी रॉय को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान मौनी रॉय और ब्लैक पैंट में नजर आईं। उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट शूज के साथ पूरा किया है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनका ये लुक पसंद नहीं आया और प्लास्टिक सर्जरी कहकर ट्रोल करने लगे।

‘प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई हैं’

मौनी के लुक को लेकर ट्रोलर्स अलग-अलग तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मौनी के चेहरे की बनावट पूरी तरह से प्लास्टिक सर्जरी से की गई है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उनके चेहरे का कौन सा हिस्सा असली है’, तो दूसरे ने लिखा ‘प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई हैं।’ वहीं मौनी के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है कि मौनी रॉय अपने लुक को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी मौनी रॉय प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म

वहीं मौनी रॉय की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। जी हां मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ नजर आएंगी। जिसका लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया था। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन में मुख्य किरदार में नजर आएंगे।