पंजाब के अमृतसर से एक धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है जहा एक युवक ने अपने दोस्त को लिंग परिवर्तन करने को कहा और फिर उससे शादी की पर शादी के कुछ समय बाद ही उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और उसे किन्नरों के हवाले करना चाहा | इस धोखाधड़ी के बाद अपना लिंग परिवर्तित करा चुके युवक ने पुलिस ने अब मदद की गुहार लगाई है|
साथ में किया करते थे काम
दरहसल अमृतसर में अर्जुन और रवि नाम के दो युवक साथ में काम किया करते थे , काम के दौरान ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गयी और फिर प्यार भी हो गया जिसके बाद दोनों ने रिलेशनशिप में आने का फैसला किया | इसी दौरान अर्जुन और रवि के शादी करने का फैसला लिया पर अर्जुन ने रवि के सामने एक शर्त भी रखी |
रवि से बना रिया
अर्जुन ने रवि से कहा उसे शादी करने के लिए अपना लिंग परिवर्तित करवाना होगा , रवि इसके लिए राज़ी हो गया | लड़की बनने के बाद अर्जुन ने रवि का नाम रिया रख दिया दोनों ने शादी कर ली और अर्जुन के घर वालों ने भी रिया को अपना लिया | पर कुछ ही समय बाद अर्जुन ने रिया को छोड़ दिया और किन्नरों के हवाले करने को कहा |
अर्जुन ने की धोखाधड़ी
अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी को देख रवि से रिया बनी युवती काफी टूट गई जिसके बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और अर्जुन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए | उसने पुलिस को अपनी सारी आप-बीती सुनाई | इस मामले को लेकर अब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा है की वो मामले की जांच कर रहे है और दोषी के खिलाफ सख्त करवाई भी की जायेगी |