आज के समय में सोशल मीडिया का लोगो की ज़िन्दगी में बहुत बड़ा रोल है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन चूका है जहाँ इंसान रातोरात अपनी किस्मत चमका सकता है चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में बैठा हो। आज हम आपको एक भाई-बहन की ऐसी जोड़ी से मिलवाने जा रहे है जिन्होंने इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग से दिल लूट लिया है।
दरअसल हम जिस भाई बहन की बात कर रहे है वह भारतीय नहीं बल्कि तंजानिया की भाई-बहन की जोड़ी हैं उनका नाम किलि और नीमा है। किलि और नीमा तंजानिया की भाई-बहन की जोड़ी हैं जिन्होंने अपने ऑन-पॉइंट लिप-सिंक वीडियो और ग्रूवी कोरियोग्राफी के साथ नेटिज़न्स के दिलों पर कब्जा कर लिया है।
किलि की इंस्टाग्राम प्रोफाइल उन्हें एक डांसर और कंटेंट क्रिएटर बताती है। आज की डेट में किलि पॉल के इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन्स से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं उनकी बहन नीमा पॉल को 259 हजार लोग फॉलो करते हैं।दोनों की वीडियोस खूब वायरल हो रही है और इन्हे इंडिया से बहुत प्यार मिलता है।
Today had a special visitor at the @IndiainTanzania ; famous Tanzanian artist Kili Paul has won millions of hearts in India for his videos lip-syncing to popular Indian film songs #IndiaTanzania pic.twitter.com/CuTdvqcpsb
— Binaya Pradhan (@binaysrikant76) February 21, 2022
दोनों का लिपसिंग और उनके डांस का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और यह वीडियो इंटरनेट पर वारयल होने लगा। इसके बाद से ही भाई-बहन की जोड़ी इंटरनेट सेंसेशन बन गई। दरअसल अफ्रीकी देश तंजानिया के डांसिंग स्टार किलि पॉल को हाल ही में तंजानिया में स्थित हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित किया गया था। हाई कमीशन ऑफ इंडिया के डिप्लोमैट बिनाया प्रधान ने फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी थी।
हाल ही में दोनों का फिल्म ‘शेरशाह’ के गीत ‘रातां लंबिया’ के बोल गुनगुनाते हुए पॉल का एक वीडियो पिछले साल सुर्खियों में था. इस वीडियो में वह अपनी बहन नीना पॉल के साथ नजर आए. उसके बाद से ही पॉल इंस्टाग्राम पर खासा लोकप्रिय हो गए.दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गयी थी जिसे लाखो लोग देख चुके है।