16 साल की उम्र में टॉप बिजनेस वूमेन बन गई थी ईशा अम्बानी, जानिए कौन-कौन सी डिग्री है इनके पास


भारत और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भले दुनिया भर में फेमस हों। लेकिन उनकी बेटी ईशा अंबानी भी अपनी काबिलियत के दम बिनजेस में आगे बढ़ रही हैं। ईशा ने अपने क्रिएटिव आइडियाज और फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के चलते ही पिता, रिलायंस इंडस्ट्रीज के हेड मुकेश अंबानी और दो भाई आकाश और अनंत अंबानी के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित की है। दादा धीरुभाई अंबानी की फेवरेट रहीं ईशा फैमिली बिजनेस में बहुत छोटी उम्र से ही जुड़ गई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईशा सिर्फ 16 साल की थी तब उनका नाम ‘फोर्ब्स’ की लिस्ट में ‘टॉप टेन बिलेनियर’ में शामिल था। आइए जानते हैं कि ईशा अंबानी कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनके पास कौन सी डिग्री है?

ईशा अंबानी की साक्षरता

 

ईशा अंबानी की स्‍कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए ईशा अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी चली गईं और यहां से उन्‍होंने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की।

AJIO की है मालकिन

आप सभी आज AJIO ब्रांड को बखूबी जानते होंगे। साल 2016 में ईशा ने ही इस ऑनलाइन फैशन रिटेलर कंपनी AJIO को लॉन्च किया था। AJIO रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी है। इस कंपनी की ब्रांडिंग और मैनेजिंग का संचालन उन्ही के हाथों में है। आज सोशल मीडिया पर लाखों लोग ईशा अंबानी को फॉलो करते हैं। महिलाओं के बीच वो एक इंस्पिरेशन बन गई हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ईशा सिर्फ 16 साल की थी तब उनका नाम ‘फोर्ब्स’ की लिस्ट में ‘टॉप टेन बिलेनियर’ में शामिल था। इतना ही नहीं, रिलायंस इंडस्‍ट्रीजकी सहयोगी कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड की डायरेक्‍टर ईशा अंबानी को कुछ समय पहले ही अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में ‘स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट’ के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। ईशा अंबानी बोर्ड की सबसे युवा सदस्य भी हैं। इन उपलब्धियों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईशा कितनी होनहार हैं।

ईशा अंबानी छोटी उम्र से ही अपने पिता के बिज़नेस में रुचि रखती थीं। जब वो महज 16 साल की थीं, तब उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर था। इतनी कम उम्र में ही ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज की 80 मिलियन डॉलर की शेयर होल्डर बन गईं थीं। अभी की बात करें तो उनके नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के 75 लाख शेयर हैं।