हाल ही में कानपूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है दरअसल आयकर विभाग ने सपा का इत्र लांच करने वाले जैन परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की है। सबसे पहले पीयूष जैन के घर टीम पहुंची है। यहां इनकम टैक्स टीम ने नोट गिनने के लिए 4 मशीनें बुलवाईं। पीयूष जैन का इत्र का बड़ा कारोबार है। उनके भाई पम्मी जैन समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं। महीने भर पहले उन्होंने अखिलेश के साथ समाजवादी इत्र लांच किया था।जिसके बाद जीएसटी टीम की छापेमारी की है। अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। आइये जानिए पूरा मामला।
टैक्स चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लॉन्च किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं।
आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। उनका वहां घर, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप और इत्र की फैक्ट्री भी है। इत्र की फैक्ट्री का हेड ऑफिस मुंबई में है। ऐसे में आयकर विभाग की मुंबई टीम ने एक साथ कानपुर, मुंबई और कन्नौज के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। पीयूष जैन की 2 कंपनियां मिडिल ईस्ट में भी हैं। छापे की कार्रवाई जारी है।अब देखना ये होगा की कितने और छापे पड़ेंगे और राज सामने आएंगे।
ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं। कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।