भागलपुर में हुआ बड़ा हादशा, चार मकान धराशायी, 12 घंटे बाद भी मलबे में कई लोग दबे, देखे हाल।


इस साल के शुरू से ही देश में कई बड़ी-बड़ी घटना हो रही है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और खबर ने भारत को परेशान कर दिया है जहाँ एक तरफ यूक्रेन और रूस के हमले से भारत के वासी जो यूक्रेन में थे उन्हें भारत लाने के इंतजाम में भारत सरकार लगी है वही दूसरी तरफ अब एक और खबर ने सबको हैरान कर दिया है दरअसल बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गयी है।  शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। आइये जानिए पूरा मामला।

दरअसल खबरों के मुताबिक शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। सुबह पौने 12 बजे तक 12 !व निकाले गए हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। घटना पर पीएम मोदी ने भी शो-क जताते हुए ट्वीट किया। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ध**का 5 किलोमीटर तक के इलाको को भी हिला दिया इस धमाके के कारण शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन चूका है। इतना है बल्कि दस हजार परिवार पूरी रात दहशत में गुजारी। भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि यहां तीन लोग पटाखा बनाने का काम करते थे। इसी में अचानक विस्फोट होने से आसपास के चार मकान गिरने और मलबे में लोगों के दबने से **तें हुई हैं। कुछ लोगों ने बताया है कि लीलावती देवी के मकान में वि** हुआ है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि विस्फोटक किस तरह का था।

ऑपरेशन टीम पहुँच चुकी है और घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। जमींदोज हुए मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा है। विस्फोट के दौरान मौजूद पड़ोसी निर्मल साह उर्फ लड्डू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो रहे थे। वह भी घर के बाहर बैठे थे तभी तेज ध*का हुआ। ध*का होने के बाद घर में जैसे ही लोग देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब चुके थे।

ध*का इतनी तेज था की घटनास्थल पर बहुत धुंआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शे से ले जाकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।काजवली चक में बम ब्लास्ट से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। किसी की छत गिर गई है। किसी की खिड़की में लगा शीशा टूट गया है। वहीं, स्थानीय रमेश कुमार ने बताया कि इतनी जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ कि पहले कभी भी इतनी जोर से आवाज नहीं हुआ था। ब्ला** होने के बाद सड़कों पर पूरी तरह से बारूद का धुआं भर गया।