भारत की कंपनी महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने मज़ेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाते है वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहते है और उन्हें जो भी मज़ेदार चीज़ दिखती है वो उसे यूज़र्स के साथ शेयर ज़रूर करते है | आनंद महिंद्रा भारत की भी अनोखी और ऐसी चीज़े जिनके बारे में कम लोग जानते है वो शेयर कर लोगों को भी उसके बारे में बताते है |
आनंद महिंद्रा ने शेयर की एक और मज़ेदार तस्वीर
This was forwarded to me by a friend with the caption: ‘Mahindra on the move; one way or another!’ 😊
I like that. It’s true. We’ll keep moving. Where there’s a will there’s a way… pic.twitter.com/voEQz9IxWS— anand mahindra (@anandmahindra) May 5, 2022
अब हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक और तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है तस्वीर में देखा जा सकता है की एक ठेले पर महिंद्रा कंपनी की मार्शल बॉडी को ले जाया जा रहा है , आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “मेरे एक दोस्त ने मुझे ये तस्वीर फॉरवर्ड की और लिखा महिंद्रा लगातार आगे बढ़ते हुए , चाहे इस तरीके से या उस तरीके से , मुझे ये पसंद आया ये सच है , हम आगे बढ़ना जारी रखेंगेक्यूंकि जहा चाह वहा राह
हर्ष गोयनका ने दिया जवाब
Sir, hamare pet mein kyon laat maar rahen hain?
— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 5, 2022
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर अब RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी एक मज़ेदार ट्वीट किया है जिस पर कई लोगों का रिएक्शन आ रहा है | हर्ष गोयनका ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा सर हमारे पेट पर क्यों लात मार रहे हैं? उनके इस ट्वीट पर कई लोग रिप्लाई कर रहे है |
यूज़र्स जमकर दे रहे है अपनी प्रतिक्रिया
Aaj comedy king of Twitter India, Harsh Goenka ji (after global comedy king of Twitter, Elon Musk) aur Twitter Mahindra Innovation Tank, Anand Mahindra ji ek saath mile hain.
Meanwhile janta:#MahindraTharChali ke agman par "Utsav ki taiyari karo"https://t.co/cP1h4jlrS2 pic.twitter.com/Nz4bBtsKKe
— Abhishek Gupta (@aaguptaG) May 5, 2022
एक यूज़र ने ट्वीट कर लिखा की आज कॉमेडी किंग ऑफ़ इंडिया हर्ष गोयनका जी और ट्विटर महिंद्रा इनोवेशन टैंक महिंद्रा जी एक साथ मिले है , जनता #mahindratharchali के आगमन पर उत्सव की तैयारी करो | वही एक दूसरे यूज़र ने महिंद्रा की गाड़ियों के साथ अपने अच्छे एक्सपीरियंस को शेयर किया |