शादी के दिन चल बसा दूल्हा, फिर भी ब्याही गयी दुल्हन, जानिए कैसे


शादी दूल्हा दुल्हन के लिए सबसे खास दिन होता है , लड़के और लड़की के घर में बड़े ही धूम-धाम से सारी तैयारियां चल रही होती है पर अचानक से ही अगर घर में कोई बुरी खबर आ जाये जिससे ही सब कुछ एक ही पल में बदल जाये तो उससे परिवारों पर क्या बीतती है ये समझ पाना बेहद ही कठिन है | उत्तरप्रदेश के मैनपुरी  में एक ऐसी ही घटना हुई है जहां 20 अप्रैल को दूल्हे की बारात निकलने वाली थी पर कुछ ऐसा हुआ की बारात की बजाये उसकी अर्थी निकली |

शादी के दिन ही चल बसा दूल्हा 

मैनपुरी  के गांव नगला में रहने वाले 22 वर्षीय अनुराग यादव की शादी की तैयारियां बड़े ज़ोरो-शोरो से चल रही थी और 22 अप्रैल को उसकी बारात  निकलने वाली थी घर में खूब नाच-गाना हो रहा था तभी अचानक एक ऐसा हादसा हो गया जिसके बाद अनुराग को अस्तपाल ले जाना पड़ा और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद  खुशियों का माहौल गम के माहौल में बदल गया |

करंट लगने से हुई मौत 

दरहसल जिस दिन बारात जानी थी उस दिन दूल्हे के घर में कुछ मरम्मत चल रही थी , उसी दिन अनुराग दोपहर को अपने भाई के साथ  हैंडपंप ठीक कर रहा था , जब लोहे का पाइप बाहर निकला तो वो ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशनलाइन को छू गया जिससे दूल्हे और उसके भाई के साथ-साथ  तीन और लोगों को करंट लग गया जिसके बाद तुरंत सबको अस्पताल ले जाया गया वहा पर दूल्हे ने दम तोड़ दिया |

लड़की की उसी दिन हुई दूसरे युवक से शादी 

जब दूल्हे की मृत्यु दुल्हन के घर वालों तक पहुंची तो वहा भी खुशियों का माहौल मातम में बदल गया , दुल्हन के घर वालों को ये चिंता भी सताने लगी की कही शादी से पहले उनकी बेटी पर कोई लांछन ना लगा दे इसलिए वो फिर दूसरे  दूल्हे की तलाश में लग गए कुछ देर बाद घिरोर गांव का एक परिवार अपने बेटे की शादी करवाने के लिए राज़ी हो गया जिसके बाद उसी दिन लड़की की शादी करवाई गई और उसे विदा किया गया |