हमारे भारत की संस्कृति महान है यहाँ की परम्परा और रिवाज़ से पूरी दुनिया वाकिफ है तभी ज्यादातर लोगो का मानना है की भारत देश से जो एक बार जुड़ गया वह इसकी संस्कृति को हमेशा के लिए अपना बैठता है। हाल ही में सोशल मीडिया में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन ग्लेन मैक्सवेल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में छाए हुए है। दरअसल ग्लेन भारत की रहने वाली विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। उनकी शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरों-शोरो पर हो रही हैं।
दरअसल खास बात ये है कि, ग्लेन मैक्सवेल अपनी इंडियन मंगेतर विनी के साथ इसी मार्च में शादी करने वाले हैं और ये शादी पूरी तरह से तमिल रीति-रिवाज से होने वाली है। अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि, कपल व्हाइट वेडिंग करेगा या नहीं। उनकी शादी का कार्ड सामने आया है, जो तमिल में है। कहा जा रहा है कि, कपल ऑस्ट्रेलिया में ही 27 मार्च 2022 को तमिल रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेगा।दोनों अपनी शादी से बेहद खुश है और दोनों के परिवार वाले भी इस शादी से बेहद खुश है।
आपको बता दे ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने मार्च 2020 में सगाई की थी। दोनों ने बेहद पारंपरिक अवतार में अपनी सगाई की थी। कपल ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी प्यारा लग रहा था। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने जहां ब्लैक पायजामे के साथ डार्क ब्लू कुर्ता पहना था, वहीं विनी डार्क ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं।विनि की सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।
GlennMaxwell marrying Vini Raman. Going by the cute traditional Tamil muhurta patrikai, we'd bet there may likely be a TamBram ceremony… Will there be a white gown wedding too?
Congratulations Glenn and Vini ! @Gmaxi_32 pic.twitter.com/uJeSjHM1we— Kasturi Shankar (@KasthuriShankar) February 12, 2022
ग्लेन और विनी की पहली मुलाकात के बारे में बात करें तो, वह पहली बार कथित रूप से मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं। हालांकि, साल 2019 में कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।जिसके बाद कई लोगो ने इनके रिश्ते पर कमेंट भी किया था।