राहु केतु को शांत करने के लिए रत्न शास्त्र में 9 ग्रह और कई उपरत्न बताए गए हैं, जिनकी मदद से कुंडली के ग्रह को संतुलित रहने में मदद मिलती हैं। इन रत्नों की मदद से अशुभ ग्रहों के रत्नों के प्रभाव को कम किया जा सकता है और वही शुभ ग्रहों के रत्नों के प्रभाव को बढ़ने मई मदद मिलती है।
कई ग्रहों का रत्न है हकीक
ग्रहों में राहु-केतु को छाया ग्रह भी कहा जाता है और इनका बुरा प्रभाव जीवन को दुखों और पीड़ा से भर देता है। लेकिन रत्न शास्त्र में हकीक नाम का ऐसा रत्न बताया गया है जिसे धारण करने से राहु-केतु चमत्कारी फल देने लगते हैं। हालांकि हकीक को धारण करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए, नहीं तो इससे बड़ा नुकसान होने की संभावना हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सुलेमानी हकीक नाम के इस रत्न को अकीक के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इसका नाम अगेट जेमस्टोन (Agate Gemstone) है। और साथ ही ये रत्न कई ग्रहों का उपरत्न है और तेजी से अपना प्रभाव दिखाता है। यह रत्न जीवन के सभी कष्टों और दुष्प्रभावों को दूर करने की शक्ति रखता है।
हकीको पहनने के फायदे जानें…
हकीक काले, दूधिया सफेद, ग्रे, नीला, हरा, गुलाबी, भूरा आदि रंगों में मिलता है। अगर आप अपने business को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन 2 हकीक अपने पास ऑफिस में संभाल के रखें। फिर बुधवार के दिन इन्हें ऑफिस की तिजोरी में संभाल कर रख दें। 2 दिन में इसका असर दिखना शुरू हो जायेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए 2 हकीक को पूजा घर में रखें। इससे धन की प्राप्ति में तेजी आती है। घर में हो रहे कलेश को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पूरे परिवार पर हकीक फैंककर दक्षिण दिशा में घर से भर फेंक दें। घर में वापस खुशियों आना शुरू हो जाएगी। यदि जीवन में बार-बार विघ्नों का सामना करना पड़े तो हकीक की माला को पहने। तनाव में रहने वाले लोगों को भी हकीक पहनने से काफी फायदे मिल सकती है। तो वो हकीक को अपनाये।