लड़कियों को जरूर अपनानी चाहिए दिशा पटानी का ये फिटनेस मंत्रा, तभी मिलेगा बोल्ड फिगर


बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी सबसे फिट एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं और अद्भुत डांसर हैं। उन्होंने सबसे पहले कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क कमर्शियल से सबका ध्यान खींचा। इसके बाद स्पोर्ट्स बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से सभी के दिलों को जीत लिया। इस फिल्म से उन्‍होंने बॉलीवुड डेब्यू भी किया उनके इंस्टाग्राम पेज से साफ होता है कि एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक हैं। वह हमेशा अपने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को अपने वर्कआउट रिजीम से हैरान करती हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि वह वास्तव में अपने वर्कआउट का आनंद लेती है और अपने फैन्‍स को भी ऐसा करने के लिए उत्साहित करती है। आइए आज आपको बताते है उनके फिटनेस लेवल को बनाए रखने का मंत्रा।

दिशा पाटनी का वर्कआउट रिजीम

अन्य सेलेब्‍स के विपरीत, बाघी 2 की एक्‍ट्रेस दिन में दो बार वर्कआउट करना पसंद करती है। वह अपने दिन की शुरुआत कुछ कार्डियो से करती हैं, जिसमें डांसिंग, किकबॉक्सिंग और जिमनास्टिक शामिल हैं। इसके बाद वह शाम को वेट ट्रेनिंग करती हैं। एक्‍ट्रेस को नीरस वर्कआउट का शौक नहीं है इसलिए वह हमेशा अलग-अलग वर्कआउट रिजिम को शामिल करने की कोशिश करती हैं।

दिशा पाटनी का फिटनेस रूटीन

दिशा पाटनी की फिटनेस रूटीन में डांसिंग, पिलाटे्स, स्विमिंग, वेट ट्रेनिंग और योगा शामिल हैं। दिशा डांस को अपने फिटनेस रूटीन का एक महत्वपूर्ण घटक मानती हैं। जैकी चैन के साथ कुंग फू योगा में काम करते हुए, उन्होंने एक नया डांस फॉर्म ‘स्क्वायर डांसिंग’ सीखा और उन्हें यह पसंद आया। वह इसके शांत, मज़ेदार और फिटनेस प्रभावों से प्यार करती थी।

जिमनास्टिक भी करती हैं दिशा पाटनी

एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। वह हफ्ते में 4 दिन जिम जाती हैं। वह दिन में 2 बार जिम जाने की कोशिश करती है क्योंकि वह पूरे दिन शरीर को एक्टिव रखने में विश्वास करती है। वह कार्डियो करती हैं लेकिन वेट ट्रेनिंग पर भी ज्यादा ध्यान देती हैं। वह सुबह एक घंटे योग भी करती हैं।

दिशा पटानी का हेल्थी और स्ट्रिक्ट डायट प्लान

दिशा पटानी का डायट प्लान बहुत ही अलग है। दिशा अपनी डायट को हल्के में नहीं लेती और एक स्ट्रिक्ट डायट का पालन करती हैं। वो अपने खाने में प्रोटीन और विटामिन आदि को शामिल करना नहीं भूलतीं। वो नाश्ते में दो या तीन अंडे, टोस्ट, दूध और जूस लेती हैं। कई बार वह अंडे की जगह सीरियल्स लेती हैं। लंच में वह ताजे फल और जूस पीती हैं। लंच में हेवी फूड नही खाती दिशा।

 

 

दिशा पाटनी का डिनर

डिनर में वह सब्जी, सलाद और ब्राउन राइस खाती हैं। इसके अलावा वह ड्राय फ्रूट को स्नैक्स के रूप में लेती हैं। कई बार दिशा अपनी डायट में कार्ब्स और प्रोटीन को मिलाती हैं। इसके लिए वह चावल और चिकन का सेवन करती हैं। दिशा की फिटनेस में हर दिन ज़रूरी मात्रा में पानी और हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद का महत्वपूर्ण योगदान है। इतना ही नहीं, अपने पैरों को फिट रखने के लिए वे सही तरह के शूज पहनना ही पसंद करती हैं।