बिना हाथ-पैर रिक्शा दौड़ा रहे शख्स का वीडियो वायरल, आनंद महिंद्रा ने दे दिया ये बड़ा ऑफर।


अक्सर ये कहा जाता है भगवान जिस हाल में रखे उसी हाल में ख़ुशी से जीवन व्यतीत करना चाहिए। और अगर इंसान ऐसा नहीं कर पाता फिर समझ ले की वह जीवन से ही हार जाता है। हमे जीवन के किसी मोड़ में भी हार नहीं माननी चाहिए बस उसका सामना डट कर करना चाहिए। क्यूंकि समय हमेशा एक सा नहीं रहता। आज हम आपको एक ऐसे शख्स की दास्ता सुनाने जा रहे है जिसने अपनी काबिलयत से जग हासिल कर लिया है। दरअसल अगर यह शख्स परिस्थितियों के सामने घुटने टेक देता तो शायद इसे आनंद महिंद्रा की तरफ से नौकरी का ऑफर न मिल पाता। जी हां, आइये बताइये क्या है पूरा मामला।

अब जो खबर हम सुनाने जा रहे है वह खबर थोड़ी सी इमोशनल व् ज्यादा प्रेरणादायक है जी हाँ बता दे हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स जिसने न हाथ हैं न पैर हैं, वह रिक्शा चला रहा है। दोनों हाथ और दोनों पैर न होने पर भी उसके चेहरे पर जो हंसी है वह किसी भी टूटे हुए शख्स को नई जिंदगी दे सकती है। जी हां, जब आप इस वीडियो को पूरा देखेंगे तो यकीनन आपके अंदर एक नया जोश उत्पन्न हो जाएगा।वीडियो में दो शख्स उससे पूछते हैं कि यह रिक्शा कब से चला रहे हो। शख्स कहता है कि मैं 5 साल से यह रिक्शा चला रहा हूं। हालांकि रिक्शे को शख्स की कद काठी के हिसाब से मॉडिफाई किया गया है। रिक्शे में हैंडल, ब्रेक, एक्सीलेटर सब कुछ है।

दरअसल जब आप इस वीडियो में देखेंगे तो आप खुद हैरान हो जाएंगे की जिस रोड पर गाडी चलाने से अच्छे-अच्छे डर जाते है वहाँ ये शख्स फर्राटेदार रिक्शा चला लेता है। चलाए भी क्यों न साहब पेट सब कुछ करावा लेता है और यहां तो खाली इस अकेले शख्स का पेट नहीं है। इसका भला-पूरा परिवार है, जिसमें उसकी पत्नी, दो बच्चे और उसका पिता भी है। उसे अपने साथ-साथ इनका भी पेट भरना होता है।इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद इस शख्स का वीडियो शेयर किया है। उन्हें इस व्यक्ति के जीने का जज्बा इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे जॉब का ऑफर भी दे दिया। जिस शख्स ने इस व्यक्ति का वीडियो बनाकर शेयर किया है उसकी भी खूब तारीफ हो रही है।

वीडियो में दो शख्स इस दिव्यांग से कहते हैं कि जिन लोगों के हाथ पैर होते हैं वे भी काम नहीं करते। तुम स्कूटर चला रहे हो कमाल है। उनमें से एक व्यक्ति ने इस शख्स को कुछ रुपए भी दिये। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है व् आनंद महिंद्रा के इस नेक काम की भी तारीफ कर रहे है कई लोगो का मन्ना है की महिंद्रा जैसे लोग इस दुनिया में बहुत कम मिलते है जो अक्सर गरीब व् सहायक लोगो की मदद करते दीखते है।