दुनिया का ऐसा गांव जहाँ कभी नहीं होती बारिश, वजह जानकार दंग रह जायेंगे आप


पृथ्वी पर एक से एक हैरान कर देने वाली चीज़े मौजूद है| जिसके बारे में कई बार आपने सुना भी होगा| लेकिन आज हम आपको जिस गांव के बारे में बता रहे है उसेक बारे में सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे| भारत में स्थित मेघालय के मासिनराम गांव में जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है, वही एक गांव ऐसा है जहां कभी-भी बारिश नहीं होती आप यह सुन कर चौक गए होंगे, कि ऐसा कोई क्षेत्र कैसे हो सकता है जहां कभी बारिश ही नहीं होती| अगर वहां बारिश नहीं होती तो वहां के निवासी गर्मी में रहते है? इत्यादि सवाल आपके मन में उठने लगे होंगे। आज हम आपको उस गांव के बारे में बताने वाले है।

बिना बारिश वाला गांव

अब आप सोच रहे होंगे बिना बारिश वाला कोई इलाक़ा यदि होगा तो वह रेगिस्तान ही होगा, जहां कभी बारिश नहीं होती लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है|  जिसके बारे में हम बात कर रहे है वह यमन का एक गांव है| जिसक नाम अल-हुतैब है, जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशलय के हर्ज़ क्षेत्र में स्थित है| यहां कभी भी बारिश नहीं होती क्योंकि यह गांव बदलो के ऊपर बसा है, जिस कारण बादल इस गांव के नीचे रहते है और बरस जाते है| एक रिपोर्ट की माने तो यह शहर पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है|

दुनिया का सबसे गर्म इलाका

एक जानकारी के अनुसार यह दुनियां का सबसे गर्म इलाका है| सर्दियों के मौसम में सूरज के न निकलने तक यहां कड़ाके की ठण्ड पड़ती है लेकिन जैसे ही सूरज की किरणे फैलना शुरू होती है लोग अपने रज़ाई और कम्बल उठा कर रख देते है और लोगो को फिर से भयंकर गर्मी का सामना करने पड़ता है|

पर्यटकों के लिए लोकप्रिय

अल-हुतैब की शानदार बनावट इसे लोकप्रिय बनाती है| इसकी चोटी पर बने घर बेहद खूबसूरत होते है| जिसके चलते यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और लोग यहां घूमने आते रहते है |